लाइव न्यूज़ :

हांगकांग मामलाः चीन ने ब्रिटेन को दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पीएम जॉनसन से की बात

By भाषा | Updated: July 21, 2020 21:52 IST

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमंस में कहा था चीन द्वारा हांगकांग के लिये नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लाए जाने के बाद हांगकांग को लेकर उसकी चीन के साथ हुई संधि पर कई महत्वपूर्ण मान्यताएं बदल गई है। लिहाजा, वह संधि अनिश्चित काल के लिये निलंबित की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देरॉब ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि इसे ब्रिटेन और पूरी दुनिया देख रही है।ब्रिटेन के इस कदम पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे चीन की संप्रभुता का अपमान और उसके आंतरिक मामलों में खुलेआम हस्तेक्षप करार दिया।लियु शियाओमिंग ने ट्वीट किया, ''ब्रिटेन ने खुलेआम चीन के आतंरिक मामलों में दखल दिया है।

लंदनः चीन ने हांगकांग मामले में दखल जारी रखने पर ब्रिटेन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। चीन इसे अपना आंतरिक मामला बताता रहा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब ने सोमवार को हाउस ऑफ कॉमंस में कहा था चीन द्वारा हांगकांग के लिये नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लाए जाने के बाद हांगकांग को लेकर उसकी चीन के साथ हुई संधि पर कई महत्वपूर्ण मान्यताएं बदल गई है। लिहाजा, वह संधि अनिश्चित काल के लिये निलंबित की जाती है।

रॉब ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि इसे ब्रिटेन और पूरी दुनिया देख रही है। इसके तुरंत बाद लंदन स्थित चीन दूतावास और ब्रिटेन में चीन के राजदूत लियु शियाओमिंग ने ब्रिटेन के इस कदम पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे चीन की संप्रभुता का अपमान और उसके आंतरिक मामलों में खुलेआम हस्तेक्षप करार दिया।

लियु शियाओमिंग ने ट्वीट किया, ''ब्रिटेन ने खुलेआम चीन के आतंरिक मामलों में दखल दिया है। साथ ही उसने अंतरराष्ट्रीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बनाए रखने के बुनियादी नियमों का उल्लंघन किया है। '' उन्होंने कहा, ''चीन ने कभी भी ब्रिटेन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया। ब्रिटेन को भी ऐसा ही करना चाहिये। वरना, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।''

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच पोम्पियो ने ब्रिटेन में वार्ता की

पश्चिमी देशों और चीन में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को लंदन में अमेरिका के करीबी सहयोगी ब्रिटेन के साथ वार्ता की। पोम्पियो और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीच बैठक में हांगकांग और मानवाधिकार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।

ब्रिटेन द्वारा हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि खत्म करने और उसे हथियारों की बिक्री बंद करने के कुछ घंटे बाद दोनों के बीच मुलाकात हुई। चीन द्वारा हांगकांग में कड़े नये राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के बाद ब्रिटेन ने ये कदम उठाए हैं। ब्रिटेन में चीन के राजदूत लिऊ शियाओमिंग ने ट्विटर पर चेतावनी दी कि ब्रिटेन को ‘‘द्विपक्षीय संबंध खराब करने के परिणाम भुगतने चाहिए।’’

उन्होंने नये कदम को ब्रिटेन द्वारा चीन के अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी करार दिया। पोम्पियो ने लंदन में वार्ता को ‘‘सकारात्मक’’ और ‘स्पष्ट’’ बताया और कहा कि इसमें ‘‘5जी दूरसंचार से लेकर ब्रिटेन-अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौते’’ का मुद्दा शामिल था। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनब्रिटेनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंगबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल