लाइव न्यूज़ :

प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ हांगकांग में 10 लाख लोग सड़कों पर उतरे , 22 साल बाद चीन के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 11, 2019 12:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देआयोजकों ने बताया कि यह हांगकांग में साल 1997 के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था।1997 में हांगकांग को चीन को सौंपे जाते समय सबसे बड़ा प्रदर्शन किया गया था।

हांगकांग के बीजिंग समर्थक नेता ने चीन में प्रत्यर्पण किए जाने की विवादित योजना को वापस लेने से सोमवार को इनकार कर दिया। इससे एक दिन पहले इस प्रस्ताव के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। साल 1997 के बाद से शहर के सबसे बड़े प्रदर्शन के बाद विद्रोही तेवर अपनाए हुई मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने कहा कि संसद निर्धारित समय के अनुसार बुधवार को विधेयक पर बहस करेगी। उन्होंने इस विधेयक को टालने या इसे वापस लेने की मांग ठुकरा दी। इस फैसले के विरोध में विपक्षियों ने समर्थकों से बुधवार को संसद के बाहर एकजुट होने या हड़ताल करने का आह्वान किया है।

लोकतंत्र समर्थक सांसद क्लाउडिया मो ने पत्रकारों से कहा, ‘‘वह हांगकांग को एक खतरनाक स्थिति की तरफ धकेल रही हैं।’’ चीन के नए प्रत्यर्पण कानून के विरोध में हांगकांग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन सोमवार तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंसात्मक हो गया।

आयोजकों ने बताया कि यह हांगकांग में साल 1997 के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। इससे पहले साल 1997 में हांगकांग को चीन को सौंपे जाते समय सबसे बड़ा प्रदर्शन किया गया था। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सरकार से प्रत्यर्पण कानून की अपनी योजना को वापस लेने की मांग की।

गौरतलब है कि हांगकांग के चीन समर्थक नेता एक विधेयक पर जोर दे रहे हैं जिसमें आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें चीन प्रत्यर्पित किए जाने का प्रावधान है लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर काफी हंगामा मचा और इसके विरोध में शहर के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट हो गए हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन आधी रात को उस समय हिंसात्मक हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों ने संसद के बाहर रात भर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने बोतलें फेंकी। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला