लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के अधिकारियों ने 'द इकॉनोमिस्ट' के पत्रकार को दोबारा वीजा जारी करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: November 13, 2021 13:29 IST

Open in App

हांगकांग, 13 नवंबर (एपी) हांगकांग के अधिकारियों ने 'द इकॉनोमिस्ट' पत्रिका के लिये काम कर रही एक विदेशी पत्रकार को बिना कारण बताए दोबारा वीजा जारी करने से इनकार कर दिया। पत्रिका ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

हांगकांग में रहने तथा चीन और हांगकांग मामलों को कवर करने वाली पत्रकार का नाम सुई-लिन वोंग है। वह ऑस्ट्रेलियाई हैं।

'द इकॉनोमिस्ट' की प्रधान संपादक जैनी मिंटन बेडोएस ने एक बयान में कहा, ''हमें उनके फैसले पर अफसोस है...हम हांगकांग की सरकार से विदेशी प्रेस के लिये पहुंच बरकरार रखने का अनुरोध करते हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में क्षेत्र की स्थिति के लिए महत्वपूर्ण है।''

आव्रजन अधिकारियों ने प्रतिक्रिया के लिये भेजे गए ईमेल अनुरोध तथा फोन कॉल का तत्काल जवाब कोई नहीं दिया।

वोंग ने ट्विटर पर संदेश डाला, ''बहुत दुखी हूं कि अब मैं हांगकांग से रिपोर्टिंग जारी नहीं रख पाउंगी। मुझे शहर और इसके लोगों को जानने में बहुत खुशी मिलती है। मैं आप सभी को याद करूंगी।''

वोंग इससे पहले चीन में 'फाइनेंशियल टाइम्स' और 'रॉयटर्स' के लिये काम कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा