लाइव न्यूज़ :

हांगकांग ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत 53 लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:54 IST

Open in App

हांगकांग, छह जनवरी (एपी) हांगकांग पुलिस ने पिछले साल विधायिका के लिए अनाधिकारिक प्राथमिक चुनाव में भाग लेकर नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के आरोप में बुधवार को 53 पूर्व सांसदों एवं लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

सांसदों एवं लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की यूरोपीय संघ ने आलोचना की है।

इतनी अधिक संख्या में पूर्व सांसदों और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी बीजिंग द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के बाद हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के खिलाफ सबसे बड़ा कदम है। चीन ने अर्द्धस्वायत्त क्षेत्र में असंतोष को दबाने के लिए पिछले साल जून में यह कानून पारित किया था।

हांगकांग के सुरक्षा मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस अभियान में उन सक्रिय तत्वों को निशाना बनाया गया, जिन पर हांगकांग सरकार की कार्यपालिका के कानूनी दायित्वों को गंभीर नुकसान पहुंचाने, इसमें हस्तक्षेप करने या उसे अपदस्थ करने के अपराध में शामिल होने का संदेह है।’’

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर संदेह है कि उन्होंने विधायिका में बहुमत हासिल करने की अपनी योजना के माध्यम से सरकार को पंगु बनाने की कोशिश की, ताकि ऐसे हालात पैदा हो जाएं, जिनके कारण हांगकांग की शीर्ष नेता को इस्तीफा देना पड़े और सरकार का कामकाज बंद हो जाए।

पूर्व सांसद लाम चेउक तिंग ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया और बताया कि पुलिस उनके घर में घुसी और उन्हें बताया कि उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने का संदेह है।

देश की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने हांगकांग की विधायिका के लिए होने वाले चुनाव को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का हवाला देते हुए एक साल के लिए स्थगित कर दिया है।

स्थानीय अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ और समाचार वेबसाइट ‘नाउ न्यूज’ की खबरों के अनुसार गिरफ्तार लोगों में पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता शामिल हैं।

हांगकांग की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि उसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वु ची-वाई, पूर्व सांसद हेलेना वोंग, लाम च्यूक-तिंग और जेम्स टो शामिल हैं।

इस बीच, यूरोपीय संघ (ईयू) ने गिरफ्तार किए गए सांसदों एवं लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की है।

ईयू प्रवक्ता पीटर स्टानो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये गिरफ्तारियां इस बात का संकेत हैं कि ‘‘हांगकांग में राजनीतिक बहुलवाद को अब सहन नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘असंतोष को दबाने और मानवाधिकार एवं राजनीतिक स्वतंत्रता का गला घोटने के लिए’’ सुरक्षा कानून का इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्टानो ने चीन के खिलाफ प्रतिबंधों की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि ईयू प्राधिकारी और सदस्य देश इस संबंध में उठाए जा सकने वाले कदमों पर विचार कर रहे हैं।

पिछले साल जुलाई में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं और सांसदों ने अनाधिकारिक प्राथमिक चुनाव का आयोजन किया था ताकि यह निर्णय किया जा सके कि स्थगित विधायिका के चुनाव में किस उम्मीदवार को उतारा जाए, जिससे आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने की उनकी संभावना प्रबल हो।

ये लोकतंत्र समर्थक मौजूदा सरकार को चीन समर्थक बताते हैं और उनका कहना है कि अधिक से अधिक सीटें जीतने से सरकार के खिलाफ वोट हासिल करने की उनकी संभावना बढ़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब