लाइव न्यूज़ :

होंडुरास के सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में हार स्वीकार की

By भाषा | Updated: December 1, 2021 09:12 IST

Open in App

तेगुसिगाल्पा (होंडुरास), एक दिसंबर (एपी) होंडुरास की सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार ने स्वीकार किया कि रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार शियोमारा कास्त्रो ने जीत हासिल की है।

नेशनल पार्टी के उम्मीदवार तेगुसिगाल्पा के महापौर नासरी असफुरा ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि उन्होंने कास्त्रो को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी, जबकि केवल आधे वोटों की ही गिनती हुई है। वह करीब 3,54,000 मतों से पीछे चल रहे थे।

राष्ट्रीय चुनाव परिषद के अनुसार, 52 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद कास्त्रो को असफुरा के 34 प्रतिशत मत के मुकाबले 53 प्रतिशत वोट मिले हैं। विजेता घोषित करने के लिए परिषद के पास चुनाव से 30 दिन तक का समय होता है।

असफुरा ने कहा कि उन्होंने कास्त्रो और उनके परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं इसे सार्वजनिक रूप से कहना चाहता हूं। मैं उनकी जीत के लिए उन्हें बधाई देता हूं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में मुझे उम्मीद है कि भगवान उनको सही रास्ता दिखाएंगे, ताकि विकास तथा लोकतंत्र की इच्छाओं को हासिल करने के लिए, उनका प्रशासन हम सभी होंडुरास वासियों का कल्याण करे।’’

कास्त्रो, ने नेशनल पार्टी के 12 वर्षों के शासन के खिलाफ असंतोष की लहर को हवा दी, जो निवर्तमान राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज के दूसरे कार्यकाल में चरम पर थी।

कास्त्रो की जीत की उम्मीद में रविवार को तेगुसीगल्पा की सड़कों पर हजारों लोग जश्न मनाने के लिए भी उतरे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा