होंडुरास के राष्ट्रपति करने वाले हैं ताइवान का औचक दौरा
By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:53 IST2021-11-12T16:53:23+5:302021-11-12T16:53:23+5:30

होंडुरास के राष्ट्रपति करने वाले हैं ताइवान का औचक दौरा
ताइपे, 12 नवंबर (एपी) होंडुरास के निवर्तमान राष्ट्रपति जुआन ओरलैंडो हर्नानडेज शुक्रवार को ताइवान का तीन दिवसीय औचक दौरा शुरू करने वाले हैं।
ताइवान पर चीन अपना दावा करता है।
ताइवान को आशंका है कि मध्य अमेरिकी राष्ट्र की अगली राष्ट्रपति उससे संबंध तोड़ सकती हैं और बीजिंग के साथ राजनयिक संबंध स्थापित कर सकती हैं।
हर्नानडेज और उनकी पत्नी ताइवान और होंडुरास के बीच 80 वर्षों के राजनयिक संबंध के तहत राष्ट्रपति ताई इंग वेन से मिलेंगे।
होंडुरास में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ हफ्ते पहले हर्नानडेज की यह यात्रा हो रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।