लाइव न्यूज़ :

होंडुरास चुनाव : लंबे समय से सत्तारूढ़ नेशनल पार्टी हो सकती सत्ता से बेदखल

By भाषा | Updated: November 28, 2021 12:02 IST

Open in App

तेगुसिगल्पा (होंडुरास), 28 नवंबर (एपी) लातिन अमेरिकी देश होंडुरास के मतदाता रविवार को राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे। देश की सत्ता पर 12 साल से काबिज नेशनल पार्टी के हारने की आशंका है।

वामपंथी दल ‘लिबर्टी एंड री-फाउंडेशन पार्टी’ की प्रत्याशी शीयोमारा कास्त्रो जीत की प्रबल दावेदार हैं। होंडुरास की पूर्व प्रथम महिला कास्त्रो तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं। विश्लेषकों का कहना है कि 13 विपक्षी प्रत्याशियों में शामिल कास्त्रो, राष्ट्रपति हर्नांडेज द्वारा उत्तराधिकारी के लिए घोषित प्रत्याशी नासरी अस्फुरा को हरा सकती हैं। अस्फुरा तेगुसिगल्पा के मौजूदा महापौर हैं।

हालांकि, होंडुरास के लोगों का चुनाव पर अविश्वास इस कदर है कि माना जा रहा है कि भले कोई भी जीते सड़कों पर संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होगी। वर्ष 2017 में भी चुनाव में अनियमितता के आरोप की वजह से लोग सड़कों पर उतरे थे और सरकार को कर्फ्यू लगाना पड़ा था। तीन सप्ताह बाद ‘ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट अब्जर्वेशन मिशन’ द्वारा दोबारा चुनाव की मांग के बावजूद हर्नांडेज को विजेता घोषित कर दिया गया था। चुनाव से जुड़ी हिंसा में 23 लोगों की मौत हुई थी।

चुनाव बाद हिंसा की आशंका के कारण इस बार कारोबारी कोई खतरा नहीं लेना चाहते और राजधानी में मौजूद प्रतिष्ठानों के मालिक शनिवार को कांच की खिड़कियों को प्लाईवुड से ढकते नजर आए। होंडुरास में 51 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और 6000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राष्ट्रपति चुनने के अलावा लोग नयी संसद के लिए भी मतदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा