लाइव न्यूज़ :

हॉलैंड के अभियोजकों ने एमएच17 विमान को मार गिराने के आरोपियों के लिए आजीवन कारावास की सजा की मांग की

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:51 IST

Open in App

शिफोल (नीदरलैंड), 22 दिसंबर (एपी) हॉलैंड के अभियोजकों ने पूर्वी यूक्रेन में 2014 में मलेशिया एयरलाइन के विमान एमएच17 को मार गिराने के चार संदिग्धों के लिए बुधवार को आजीवन कारावास की सजा की मांग की।

अभियोजकों ने कहा कि चारों ने यात्री विमान को मार गिराने के लिए रूस के एक मिसाइल का बेतरतीब प्रयोग किया जिससे विमान में सवार सभी 298 यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।

लोक अभियोजक मैनन रिडरबेक्स ने तीन दिन तक साक्ष्यों की पेशी के अंत में सजा की मांग रखी। संदिग्धों के खिलाफ उनकी गैर मौजूदगी में सुनवाई चल रही है।

रिडरबेक्स ने अदालत में कहा, ‘‘बक मिसाइल से एमएच17 को मार गिराए जाने के कारण विमान में सवार सभी 298 लोगों की मौत हो गई। उनके परिजन को काफी सदमे से गुजरना पड़ा।’’

अभियोजकों ने रूस के इगोर गिर्किन, सर्गे डुबिंस्की और इगोर पुलातोव एवं यूक्रेन के लियोनिड खारचेनको पर आरोप लगाए हैं। ये सभी अलगाववादी विद्रोही थे जो 2014 में यूक्रेन सरकार के सुरक्षा बलों से लड़ रहे थे। इन लोगों ने टीम बनाकर यूक्रेन के विमानों को एक मिसाइल प्रणाली से मार गिराने का लक्ष्य बनाया था। मिसाइल को ट्रक से रूस के सैन्य ठिकाने से लाया गया था।

सुनवाई नीदरलैंड में शिफोल हवाई अड्डे के पास उच्च सुरक्षा वाली अदालत में चल रही है। विमान में सवार यात्रियों में करीब 200 लोग हॉलैंड के नागरिक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक