के2 पर पाकिस्तानी ध्वज फहराना बड़ी उपलब्धि : पर्वतारोही

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:18 IST2021-08-01T18:18:42+5:302021-08-01T18:18:42+5:30

Hoisting Pakistani flag on K2 a big achievement: Mountaineers | के2 पर पाकिस्तानी ध्वज फहराना बड़ी उपलब्धि : पर्वतारोही

के2 पर पाकिस्तानी ध्वज फहराना बड़ी उपलब्धि : पर्वतारोही

इस्लामाबाद, एक अगस्त (एपी) विश्व की दूसरी सर्वोच्च पर्वत चोटी पिछले हफ्ते फतह करने वाले एक युवा पर्वतारोही ने रविवार को कहा कि उन्हें के2 पर पहुंचने और वहां पाकिस्तानी झंडा फहराने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि उन्होंने एक उपलब्धि हासिल की है।

पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब के सचिव करार हैदरी के मुताबिक लाहौर शहर के रहने वाले शेहरोज कासिफ (19) ने मंगलवार सुबह 28,251 फुट ऊंची पवर्त चोटी फतह की। ऐसा करने वाले वाले वह विश्व के सबसे युवा पर्वतारोही हो गये हैं।

कासिफ ने कहा, ‘‘मैंने कई मुश्किलों का सामना किया। मेरे साथ कोई कुली नहीं था और मैं सभी उपकरणों और सामान को खुद लेकर ऊपर चढ़ा। ’’

उन्होंने कहा कि उन्हें नेपाली शेरपा से काफी मदद मिली।

उत्तरी पाकिस्तान में चीन से लगी सीमा के पास हिमालय पर्वतमाला की काराकोरम श्रृंखला में स्थित के2 को पर्वतारोहियों के लिए विश्व की सबसे खतरनाक पर्वत चोटी माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Hoisting Pakistani flag on K2 a big achievement: Mountaineers

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे