लाइव न्यूज़ :

प्रिंस फिलिप के जनाजे के केंद्र में रहेगी उनकी डिजाइन की गई लैंड रोवर

By भाषा | Updated: April 11, 2021 19:56 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 11 अप्रैल प्रिंस फिलिप की अगले शनिवार को दक्षिण-पूर्व इग्लैंड के विंडसर कासल में अंत्येष्टि होगी। कोरोना वायरस महामारी के चलते यह कार्यक्रम अपेक्षाकृत सीमित पैमाने पर होगा। हालांकि, करीब 15 साल पहले उन्होंने जिस लैंड रोवर को डिजाइन करने में मदद की थी, उसे उनके जनाजे में शामिल किया जाएगा।

ब्रिटिश राजपरिवार के शाही आवास बकिंघम पैलेस ने इस बारे में विवरण जारी किया है।

समझा जाता है कि यह गाड़ी कुछ बदलाव के साथ डिफेंडर 130 गन बस होगी, जिसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दिवंगत पति ने 2005 में उपयोग में शामिल किया था। इसके तीन साल बाद जाकर ब्रिटिश लग्जरी ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर (जेएलआर) का टाटा मोटर्स ने अधिग्रहण किया था।

जेएलआर के एक बयान में कहा गया है, ‘‘जगुआर लैंड रोवर में हम, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन से बेहद दुखी हैं। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘हमारी संवेदनाएं महारानी के साथ है। प्रिंस फिलिप ने लोक सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और ब्रिटिश विनिर्माण, इंजीनियरिंग तथा डिजाइन में अहम योगदान दिया। ’’

प्रिंस फिलिप के ताबूत को लैंड रोवर पर रखा जाएगा, जो आठ मिनट के जनाजे के बाद सेंट जॉर्ज्स चैपल के द्वार पर पहुंचेगी। उसी स्थान पर 17 अप्रैल को एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे अंत्येष्टि कार्यक्रम शुरू होगा।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘अंत्येष्टि की योजना ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की इच्छा के अनुरूप बनाई गई है। ’’

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा, ‘‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन के मद्देनजर 13 अप्रैल को वैशाखी और अन्य उत्सव मनाने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थागित कर दिया गया है। ’’

अंत्येष्टि कार्यक्रम का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। कोविड-19 लॉकडाउन दिशानिर्देशों को बरकरार रखते हुए सिर्फ 30 अतिथि ही उपस्थित होंगे और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी जगह शाही परिवार के एक सदस्य के लिए दी है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास सह कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री शनिवार को अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने शाही परिवार के अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति की संभावना बनाने के लिए यह फैसला किया है।

गौरतलब है कि सामान्य परिस्थितियों में करीब 800 अतिथि अंत्येष्टि कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं। लेकिन अभी यह संख्या 30 रखी गई है, जिसमें महारानी के परिवार के सदस्य एवं करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?