लाइव न्यूज़ :

हिरोशिमा ने अमेरिकी परमाणु हमले की 76वीं बरसी पर परमाणु निरस्त्रीकरण का किया आह्वान

By भाषा | Updated: August 6, 2021 14:19 IST

Open in App

तोक्यो, छह अगस्त (एपी) दुनिया में पहले परमाणु बम हमले की 76वीं बरसी पर शुक्रवार को हिरोशिमा के मेयर ने वैश्विक नेताओं से परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए उसी तरह एकजुट होने का अनुरोध किया जैसे कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट हुए।

जापान के इस शहर के मेयर काजुमी मात्सुई ने विश्व नेताओं से आग्रह किया कि वे परमाणु निस्त्रीकरण को उतनी ही गंभीरता से लें जितनी कि वैश्विक महामारी को लेते हैं जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ‘‘मानवता के लिए खतरा’’ मानता है।

उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध जीतने के लिए बनाए गए परमाणु हथियार संपूर्ण विनाश का खतरा पैदा करते हैं जिसे अगर सभी देश एक साथ काम करें तो निश्चित तौर पर खत्म किया जा सकता है। इन हथियारों के साथ किसी भी समाज का कायम रहना संभव नहीं है।’’

गौरतलब है कि अमेरिका ने दुनिया का पहला परमाणु बम छह अगस्त 1945 को हिरोशिमा में गिराया था और इसमें 1,40,000 लोगों की मौत हो गयी थी। उसने तीन दिन बाद नागासाकी पर दूसरा बम गिराया था जिसमें 70,000 लोगों की मौत हो गयी थी।

परमाणु बम हमले में बचे लोगों के संयुक्त प्रयासों से वर्षों बाद परमाणु हथियार निषेध पर एक वैश्विक संधि जनवरी में प्रभावी हुई।

हिरोशिमा में कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने संधि का जिक्र नहीं किया और इसके बजाय परमाणु हथियार सम्पन्न तथा गैर परमाणु हथियार देशों के प्रति और अधिक ‘‘वास्तविक’’ रुख अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में सुगा ने कहा कि संधि पर हस्ताक्षर करने की उनकी कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संधि को अमेरिका समेत परमाणु हथियारों से संपन्न देशों की ओर से समर्थन नहीं है बल्कि उन देशों का भी समर्थन नहीं है जिनके पास परमाणु हथियार नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो