लाइव न्यूज़ :

हिंदुत्व हिंदू सभ्यता के प्राचीन ज्ञान पर आधारित एक खुला, बहुलवादी विचार: राम माधव

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:50 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 नवंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा है कि हिंदुत्व एक खुला, बहुलवादी विचार है जो हिंदू सभ्यता के प्राचीन ज्ञान पर आधारित है।

राम माधव ने यह टिप्पणी अपनी हाल में प्रकाशित पुस्तक ‘द हिंदुत्व पैराडिम: इंटेग्रल ह्यूमनिज्म एंड द क्वेस्ट फॉर ए नॉन-वेस्टर्न वर्ल्डव्यू’ पर सप्ताहांत में कैलिफोर्निया में भारतीय-अमेरिकियों को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में संबोधित करते हुए की।

उन्होंने शनिवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया के इरविन शहर में और रविवार को सैन फ्रांसिस्को में पुस्तक के बारे में बात की। दोनों कार्यक्रमों की मेजबानी ‘इंडिकडायलॉग’ ने की थी।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार राम माधव ने अपने भाषण में अपनी पुस्तक के मुख्य बिंदुओं का उल्लेख किया और कहा कि हिंदुत्व एक खुला, बहुलवादी विचार है जो हिंदू सभ्यता के प्राचीन ज्ञान पर आधारित है।

पुस्तक हिंदुत्व की धारणा पर प्रकाश डालती है और भाजपा के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'एकात्म मानववाद' के विचार को विस्तार से उल्लेखित करती है।

माधव के अनुसार, यह पुस्तक ‘‘एकात्म मानववाद की इक्कीसवीं सदी की व्याख्या देने का एक विनम्र प्रयास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला