लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में हिंदुओं ने वैश्विक शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया

By भाषा | Updated: March 7, 2021 22:10 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, सात मार्च कोरोना वायरस महामारी के बीच दक्षिण अफ्रीका के तीन हिंदू संगठनों ने रविवार को जोहानिसबर्ग में वैश्विक शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

यज्ञ के अलावा भारत, मलेशिया, सिंगापुर, केन्या, जर्मनी, अमेरिका, इंडोनेशिया, मॉरिशस और नाइजीरिया के पुजारियों एवं अन्य लोगों ने मंत्रोच्चारण किया।

इस दौरान, प्रतिभागी देशों से आए समूहों ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, बंगाली, मराठी और संस्कृत में भक्ति गीत गाए।

प्रार्थना सभा का आयोजन वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन, द वर्ल्ड हिंदू पंडित ऑर्गनाइजेशन और द प्रोविंशियल गोटेंग हिंदूज द्वारा किया गया।

कोविड-19 महामारी के कारण कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति प्रतिबंधित रही और समारोह का यूट्यूब और फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पीयूष अग्रवाल ने दुनिया के इस प्राचीन शहर के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला और दक्षिण अफ्रीका में शुरू की गई इस पहल की सफलता की कामना की।

जोहानिसबर्ग के मेलरोज मंदिर के पंडित किरीट आचार्य ने कहा कि इस महायज्ञ के आयोजन का विचार पिछले साल उस समय आया जब 22 देशों के पुजारी वर्ल्ड हिंदू पंडित ऑर्गनाइजेशन के गठन के लिए साथ आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला