लाइव न्यूज़ :

हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने अनुपम खेर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:43 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 19 सितंबर हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका ने अभिनेता अनुपम खेर को हिंदू अध्ययन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है।

फ्लोरिडा स्थित विश्वविद्यालय ने शनिवार को यहां एक विशेष कार्यक्रम में खेर को हिंदू अध्ययन में पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की।

खेर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''मैं इस उपाधि को प्राप्त कर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित उपाधि है और यह पल हमेशा मेरे जीवन के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहेगा। यह उपाधि मुझे हिंदू धर्म के दर्शन, दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति के दर्शन के बारे में बात करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।''

विश्वविद्यालय ने जब उनसे सम्मान के लिए संपर्क किया, तो 66 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह उपाधि स्वीकार करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, '' यहां शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से हिंदू धर्म की शिक्षाओं पर लोग काम कर रहे हैं, उसे देखकर लगा कि मुझे यह सम्मान स्वीकार करना चाहिए। मैं खुद हिंदू धर्म की शिक्षाओं को मानता हूं और इन्हीं के साथ बड़ा हुआ हूं।''

खेर फिलहाल अपने नए शो 'जिंदगी का सफर' के सिलसिले में अमेरिका के कई शहरों की यात्रा पर हैं। भारत वापस लौटने के बाद वह सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म ''ऊंचाई'' की शूटिंग शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक