लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच उत्सव रखने के लिए हिंदू मंदिर के अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 28, 2021 17:37 IST

Open in App

कोलंबो, 28 अप्रैल श्रीलंका में एक हिंदू मंदिर के शीर्ष अधिकारियों को कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध के बावजूद उत्सव का आयोजन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है।

कोलंबो गजट समाचार-पत्र ने खबर दी कि तमिलों की बहुलता वाले जाफना प्रदेश में श्री कामाक्षी अम्मन कोविल मंदिर के उत्सव में बड़ी भीड़ एकत्र हुई थी जिसमें न किसी ने मास्क लगाया हुआ था और न ही शारीरिक दूरी का पालन किया गया।

पुलिस ने कहा कि मंदिर के न्यासी मंडल के प्रमुख एवं सचिव को प्रतिबंध के बावजूद उत्सव का आयोजन करने कारण गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरकार ने ऐसे बड़े कार्यक्रमों पर 31 मई तक पाबंदियां लगाई हुई हैं।

सिनहाला और तमिल नववर्ष के बाद श्रीलंका को तीसरे स्तर के अलर्ट पर जाने के बाद पिछले हफ्ते, सरकार ने ट्यूशन कक्षाएं, पार्टियों और जनसभाओं को 31 मई तक प्रतिबंधित किए जाने की घोषणा की थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने मध्य अप्रैल में नव वर्ष उत्सवों के बाद मामले बढ़ने को लेकर आगाह किया है।

नये स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों के मुताबिक कसीनो, नाइट क्लब और तट पर होने वाली पार्टियों पर भई अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाए गए हैं।

सरकारी एवं निजी दफ्तरों को कम से कम कर्मचारियों को बुलाकार और अधिकतर को घर से ही काम कराने को कहा गया है।

श्रीलंका में मंगलवार को कोविड-19 के 1,111 नये मामले सामने आए। मार्च 2020 में पहली बार मामले सामने आने के बाद से यह एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना