लाइव न्यूज़ :

कराची में हिंदू मंदिर की मूर्तियां नष्ट की गईं

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:51 IST

Open in App

कराची, 21 दिसंबर पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कराची के पुराने शहर नारायणपुरा में स्थित नारायण मंदिर में सोमवार शाम को यह घटना हुई।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सरफराज़ नवाज़ ने बताया कि देवी-देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मोहम्मद वलीद शब्बीर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उसे मुकेश कुमार नाम के हिंदू व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। कुमार अपनी पत्नी के साथ नारायण मंदिर में प्रार्थना कर रहे थे, जब उन्होंने इस शख्स को हथौड़े से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ते देखा।”

एक प्रत्यशदर्शी ने बताया कि मंदिर में मौजूद गुस्साए हिंदू समुदाय के लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बाद में इलाके के हिंदू निवासियों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से हिंदुओं को सुरक्षा देने की मांग की।

उन्होंने नारे लगाए और कहा कि वे घटना के बाद से इलाके में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इलाके में अधिकतर आबादी गरीब और कम आय वाले हिंदू परिवारों की है। वे दशकों से नारायणपुरा में रहते आए हैं।

पुलिस और पाकिस्तानी रेंजर्स ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी है। सिंध के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ज्ञानचंद इसरानी ने कहा कि इस बाबत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में अशांति पैदा करती हैं। इसरानी ने कहा, “ हम ऐसे हमलों की निंदा करते हैं।”

एक अन्य हिंदू निवासी ने कहा कि क्षेत्र में बहुत सारे हिंदू परिवार हैं और उन्होंने ऐसी घटना कभी नहीं देखी है और क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम तकरार की कोई घटना कभी नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे घटना को अंजाम देने के मकसद की जांच कर रहे हैं। टूटी हुई पवित्र मूर्तियों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

मुल्क के अन्य हिस्सों में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुई हैं। हिंदू पाकिस्तान में सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि, समुदाय के मुताबिक, देश में हिंदुओं की जनसंख्या 90 लाख से ज्यादा है।

पाकिस्तान में अधिकतर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में रहती है, जहां वे संस्कृति, परंपरा और भाषा मुस्लिम निवासियों के साथ साझा करते हैं। वे चरमपंथियों द्वारा परेशान किए जाने की अक्सर शिकायत करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें