लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के प्रधानाचार्य के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज, सिंध में दंगे भड़के

By भाषा | Updated: September 16, 2019 05:41 IST

घोटकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फारुख लंजार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर काबू कर रही है। पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता रमेश कुमार वांकवानी ने कहा कि प्रधानाचार्य को सुरक्षा कारणों से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देराजपूत का दावा है कि शिक्षक ने इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी कर कथित तौर पर ईशनिंदा की है। स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद घोटकी जिले में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक स्कूल में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कथित तौर पर ईशनिंदा का मामला दर्ज होने के बाद रविवार को प्रांत के कई इलाकों में दंगे भड़क गये। मीडिया में आयी खबर में इसकी जानकारी दी गई है। एक छात्र के पिता अब्दुल अजीज राजपूत की शिकायत पर सिंध पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।राजपूत का दावा है कि शिक्षक ने इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी कर कथित तौर पर ईशनिंदा की है। स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद घोटकी जिले में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानाचार्य नोतन मल की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक जमील अहमद ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को सुरक्षा के लिए हिरासत में ले लिया है।उन्होंने एक ट्वीट किया कि कथित आरोपी प्रधानाचार्य अब पुलिस की हिरासत में सुरक्षित है। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने प्रदर्शनकारियों द्वारा स्कूल में तोड़फोड़ किये जाने से संबंधित एक वीडियो साझा करते हुए स्थिति पर गंभीर चिंता जतायी है । मानवाधिकार संगठन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘घोटकी में ईशनिंदा के आरोपों की खबरें चिंताजनक है।’’घोटकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फारुख लंजार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर काबू कर रही है। पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता रमेश कुमार वांकवानी ने कहा कि प्रधानाचार्य को सुरक्षा कारणों से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है और उन्हें मामले की विस्तृत जांच के लिए हैदराबाद के उप महानिरीक्षक नईम शेख के हवाले किया जायेगा।मीरपुर माथेलो और आदिलपुर सहित आसपास के शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया और स्कूल के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किये जाने की मांग की।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?