लाइव न्यूज़ :

हिंदू पुजारी हमला: त्वरित कार्रवाई के लिए भारतीय राजदूत ने की अमेरिकी अधिकारियों की तारीफ

By भाषा | Updated: July 22, 2019 14:21 IST

न्यूयॉर्क में महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने रविवार को पुजारी पुरी से भेंट कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी पर आभार प्रकट किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सांसदों ग्रेस मेंग और टॉम सोजी ने इस ‘हिंसक’ हमले की कड़ी निंदा कीअमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस समर्थन के लिए मेंग और सोजी को धन्यवाद दिया है।

अमेरिका में भारत के शीर्ष राजनयिकों ने न्यूयॉर्क के क्वीन्स इलाके में एक पुजारी पर हुए हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त कि या है। क्वीन्स के ग्लेन ओक्स स्थित शिव शक्ति पीठ के पुजारी स्वामी हरीश चन्द्र पुरी की एक व्यक्ति ने बुरी तरह पिटाई कर दी। और वह व्यक्ति ‘यह हमारा घर है’’ चिल्ला रहा था।

अमेरिकी सांसदों ग्रेस मेंग और टॉम सोजी ने इस ‘हिंसक’ हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि वे हिन्दू समुदाय के साथ हैं। क्वीन्स पूरी दुनिया से आने वाले विविध लोगों से बने समुदाय का घर है। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस समर्थन के लिए मेंग और सोजी को धन्यवाद दिया है।

न्यूयॉर्क में महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने रविवार को पुजारी पुरी से भेंट कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी पर आभार प्रकट किया। चक्रवर्ती ने ट्वीट किया, ‘‘शिव शक्ति पीठ के स्वामी जी से मिला, जिनपर हमला किया गया था।

वह घर पर हैं, स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और वापस मंदिर जाने लगे हैं। हमलावर की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस को धन्यवाद। सहयोग के लिए ग्रेस मेंग और टॉम सोजी तथा भारतीय समुदाय का शुक्रिया।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?