लाइव न्यूज़ :

पाक के सिंध प्रांत में हिंदू लड़की पुष्पा कोहली ने रचा इतिहास, प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण, एएसआई के रूप में तैनात

By भाषा | Updated: September 4, 2019 15:54 IST

‘‘पुष्पा कोहली हिंदू समुदाय की पहली ऐसी लड़की बन गयी है जिसने सिंध लोक सेवा आयोग के तहत प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हुई है और उसे सिंध पुलिस में सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी में हिंदू महिला सुमन पवन बोडानी को सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था।पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। 

प्रांतीय प्रतियोगी में सफलता पाने के बाद पहली बार एक हिंदू लड़की को सिंध पुलिस में शामिल किया गया है। बुधवार को मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।

जियो न्यूज के अनुसार पुष्पा कोहली को सिंध प्रांत में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के रूप में तैनात किया गया है। यह समाचार सबसे पहले मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया था।

देव ने ट्वीट किया, ‘‘पुष्पा कोहली हिंदू समुदाय की पहली ऐसी लड़की बन गयी है जिसने सिंध लोक सेवा आयोग के तहत प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हुई है और उसे सिंध पुलिस में सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है।’’ इस साल जनवरी में हिंदू महिला सुमन पवन बोडानी को सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया था। पाकिस्तान में हिंदू सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?