लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सीनेट में पहुंची पहली दलित हिंदू महिला, कृष्णा कुमारी कोहली ने रचा इतिहास

By भारती द्विवेदी | Updated: March 7, 2018 09:16 IST

कृष्णा कुमारी कोहली अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रूपलो कोहली के परिवार से हैं।

Open in App

कराची, 3 मार्च: कृष्णा कुमारी कोहली पाकिस्तान के इतिहास की पहली दलित हिंदू महिला सीनेटर चुन ली गई हैं। 39 साल की कृष्णा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सदस्य हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी हैं। कृष्णा इस पार्टी के लिए बतौर सोशल वर्कर काम करती हैं।

कृष्णा कुमारी कोहली कौन हैं?

कृष्णा का जन्म पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक गरीब परिवार में हुआ था। जब कृष्णा तीसरी क्लास में थीं तो उन्हें और उनके परिवार को उमेरकोट के जमींदार की प्राइवेट में जेल तीन साल रहना पड़ा था। 16 साल की उम्र में कृष्णा की शादी लालचंद नाम के शख्स से हुई। कृष्ण शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी थी। शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए साल 2013 में सिंध यूनिवर्सिटी से उन्हें सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री पूरी की। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही वो बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़ीं और बतौर सोशल वर्कर काम करना शुरू किया। पार्टी की तरफ से कृष्णा को यूनियन काउंसिल ऑफ बेरानो का चैयरमैन बनाया गया। चैयरमैन बनने के बाद कृष्णा ने थार इलाके के गरीबों के लिए बहुत काम किया। 

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की तरफ से पहले भी महिला सीनेटर चुनी जा चुकीं हैं। इससे पहले पार्टी की ही रत्ना भगवानदान चावला सीनेटर बन चुकी हैं। पाकिस्तान के संसद के अपर हाउस में 52 सीट सीनेटर्स की रिटायरमेंट की वजह से खाली हो रही हैं। अलग-अलग पार्टियों और निर्दलीय 130 से ज्यादा कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन भरा था।

टॅग्स :पाकिस्तानअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला