लाइव न्यूज़ :

हिंदू समुदाय के नेताओं ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंदिर के लिए सुरक्षा की मांग की

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:23 IST

Open in App

पेशावर, 17 जनवरी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के एक नेता ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऐबटाबाद जिले में स्थित एक मंदिर के लिए सुरक्षा की मांग की।

उन्होंने इस पूजा स्थल की जमीन पर कब्जा करने की मंशा रखने वाले कुछ शरारती तत्वों द्वारा मंदिर पर हमले की आशंका जाहिर की है।

हिंदू समुदाय के नेता हारून सरब दयाल ने कहा कि हवेलियन नगर में स्थित मंदिर एक पुराना ढांचा है और अब भू-माफिया इस धरोहर को नष्ट करना चाहता है।

उन्होंने यहां मीडिया से कहा, ‘‘मुट्ठी भर शरारती तत्व मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं ताकि वे देश में अराजकता फैसला सकें। ’’

दयाल ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ इसी मंदिर तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे पाकिस्तान में सैकड़ों अन्य मंदिरों, धर्म स्थलों, पाठशालाओं, अनाथ आश्रमों, श्मशान भूमि , सत्संग भवन, गुरुद्वारों और अन्य उपासना स्थलों की भी सुरक्षा करने तथा संरक्षण करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से अल्पसंख्यकों के स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हैं ताकि टेरी जैसी घटना रोकी जा सके।’’

गौरतलब है कि दिसबर में प्रांत के करक जिले में स्थित टेरी गांव में एक मंदिर पर भीड़ ने हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था।

आधिकारिक अनुमानों के मुताबिक पाकिस्तान में 75लाख हिंदू रहते हैं। हालांकि समुदाय के मुताबिक उनकी आबादी 90 लाख से अधिक है।

पाकिस्तान की हिंदू आबादी का एक बड़ा हिस्सा सिंध प्रांत में रहता है। वहां वे अक्सर ही चरमपंथियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा