लाइव न्यूज़ :

हिंदू-अमेरिकियों ने समुदाय से जॉर्जिया सीनेट पद के लिए डेमोक्रेट उम्मीदवारों का साथ देने की अपील की

By भाषा | Updated: December 8, 2020 14:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ दिसंबर नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के हिंदू-अमेरिकी तथा दक्षिण-एशियाई समर्थक जॉर्जिया के हिंदू समुदाय से अनुरोध कर रहे हैं कि पांच जनवरी को होने जा रहे सीनेट चुनाव में वे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करें।

हाल के वर्षों में जॉर्जिया में हिंदू-अमेरिकी लोगों की आबादी में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है, अब राज्य में समुदाय के करीब 1,00,000 लोग रहते हैं जो भारत, भूटान, नेपाल, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो से हैं।

हिंदू अमेरिकन्स फॉर बाइडन की सह अध्यक्ष सोहिनी सरकार ने कहा, ‘‘जॉर्जिया में रह रहे हिंदुओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके सीनेटर समावेश और बहुलतावाद के लिए संघर्ष करने वाले हों, न कि वे जो राज्य को नस्लवाद और विदेशियों से भय के काले दिनों में वापस ले जाएं।’’

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से यहां से उम्मीदवार जोन ओसोफ और राफेल वार्नोक हैं।

‘हिंदू अमेरिकन्स फॉर बाइडन’ और ‘साउथ एशियन्स फॉर बाइडन’ ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डेविड परड्यू और कैली लोएफ्लर ने बीते कुछ महीनों में अनेक नस्लवादी एवं जेनोफोबिक टिप्पणियां की हैं और साफ कर दिया है कि उनका एजेंडा हिंदुओं और अन्य दक्षिण एशियाई लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?