लाइव न्यूज़ :

हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने अमेरिका को समृद्ध बनाया है: अमेरिकी सांसदों ने कहा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 10:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 अक्टूबर अमेरिका की संसद में दीपावली के वार्षिक समारोह के दौरान अमेरिकी सांसदों ने कहा कि हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने अमेरिका और दुनिया को अधिक समृद्ध बनाया है।

सांसद रो खन्ना ने कहा, ‘‘एक समुदाय के रूप में हमने लंबी यात्रा तय की है और हम एक ऐसे स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां मेरी तरह हर हिंदू-अमेरिकी कह सकता है कि इस समुदाय से संबंधित होने पर मुझे गर्व है, मुझे दीपावली मनाने पर गर्व है और हिंदू-अमेरिकी संस्कृति ने अमेरिका एवं दुनिया को समृद्ध बनाया है।’’

कई भारतीय अमेरिकी संगठनों की मदद से ‘इंडियासपोरा’ पिछले कई साल से अमेरिकी संसद में रोशनी का यह त्योहार मनाता आ रहा है। इस समारोह में अकसर बड़ी संख्या में सांसद, प्रशासन के सदस्य और देशभर से समुदाय के जाने-माने सदस्य शामिल होते हैं, लेकिन इस बार कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के कारण समारोह में सीमित लोग ही शामिल हुए, लेकिन इंटरनेट के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण किया गया।

तीन बार सांसद चुने गए खन्ना ने कहा कि उनके जिले कैलिफोर्निया में देश के सर्वाधिक भारतीय-अमेरिकी रहते हैं।

इंडियासपोरा के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा, ‘‘सभी सरकारी क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले भारतीय-अमेरिकियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यह महसूस करना उचित है कि वर्ष के सबसे शुभ उत्सवों में शामिल दीपावली के दौरान हम अपने समुदाय में इन लोक सेवकों की सेवा का सम्मान करते हैं।’’

इस समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार नीरा टंडन, अमेरिकी सर्जन जनरल वाइस एडमिरल विवेक मूर्ति, भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल और सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी दीपावली की महत्ता पर बात की।

सांसद कैरोलिन मालोनी ने कहा, ‘‘जब 2021 समाप्त होने वाला है, ऐसे में रोशनी के त्योहार दीपावली को और जगमग बनाने के लिए मेरी उसे संघीय अवकाश घोषित करने के संबंध में विधेयक पेश करने की योजना हैं।’’

इस अवसर पर सांसद जुआक्विन कास्त्रो, सीनेटर जॉन कोर्निन और सांसद डॉ. एमी बेरा ने भी अपने विचार साझा किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला