लाइव न्यूज़ :

हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने दिवाली के दौरान 1.3 लाख किलोग्राम से अधिक भोजन किया दान

By भाषा | Updated: December 15, 2020 10:04 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 15 दिसम्बर हिंदू-अमेरिकी समुदाय ने ‘सेवा दिवाली’ पहल के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को 1,33,000 किलोग्राम से अधिक भोजन दान दिया।

समुदाय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सांस्कृतिक तथा धार्मिक समुदायों, योग संस्थानों और कई अन्य संगठनों द्वारा लोगों को भोजन मुहैया कराने के सामूहिक प्रयास को कई राज्यों, शहरों और स्थानीय सरकारों ने सराहा।

उसने बताया कि करीब 179 संगठनों और कई लोगों ने एकसाथ आकर देशभर के खाद्य भंडारों के लिए भोजन एकत्र किया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘सेवा दिवाली’ पहल के तहत दो महीने में अमेरिका के 26 राज्यों और 225 शहरों से 2,94,000 पाउंड भोजन एकत्र किया गया और 199 रसोइयों, ‘सूप किचन’ और आश्रय गृहों को दान दिया गया।

‘एमसीफूड्स, एनजे’ विभाग की प्रमुख जेनिफर एपोस्टॉल ने कहा, ‘‘ 9,000 पाउंड भोजन एकत्र किया गया। कई परिवार अब भी बिलों का भुगतान कर रहे हैं।’’

कनेक्टिकट में ‘चिन्मय मिशन’ के प्रमुख वेंकट गडे ने कहा, ‘‘ यह दो महीने का कार्यक्रम था, जिसमें भोजन एकत्र करके स्थानीय खाद्य भंडारों को देना था।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, इस पहल की शुरुआत न्यू जर्सी में 2018 में की गई थी, तब दो दर्जन से अधिक संगठनों ने समुदाय के लोगों की मदद के लक्ष्य से दिवाली के दौरान 18,000 पाउंड भोजन एकत्र किया था।

2019 में इस पहल का विस्तार 11 राज्यों में किया गया और 40 से अधिक शहरों से 55,000 पाउंड भोजन एकत्र किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना