लाइव न्यूज़ :

एशियाई अमेरिकियों की बोली जाने वाली पांच शीर्ष भाषाओं में हिंदी भी शुमार : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: August 5, 2021 10:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच अगस्त एशियाई मूल के अमरिकियों द्वारा बोली जाने वाली शीर्ष पांच भाषाओं में हिंदी भी शामिल है। एक प्रख्यात विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी है।

‘एशियन अमेरिकन्स एडवांसिंग जस्टिस’ (एएजेसी) के अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक जॉन यांग ने सीनेट, गृह मंत्रालय एवं सरकारी कार्य समिति के सदस्यों को बताया कि अल्पसंख्यक मिथक के व्यापक प्रतिरूप में अक्सर जिन चीजों को छोड़ दिया जाता है वे हैं भाषाई पहुंच के अभाव से उत्पन्न असमानताएं।

उन्होंने कहा कि करीब दो तिहाई एशियाई अमेरिकी आबादी आव्रजक हैं जिनमें से 52 प्रतिशत एशियाई अमेरिकी आव्रजकों के पास सीमित अंग्रेजी दक्षता होती है।

यांग ने कहा, “एशियाई अमेरिकी समुदायों के बीच सीमित अंग्रेजी दक्षता (एलईपी) की दर बहुत ज्यादा भिन्न है। एशियाई आव्रजकों द्वारा बोली जाने वाली शीर्ष भाषाओं में चीनी, तेगालोग, वियतनामी, कोरियाई और हिंदी भाषा है।”

उन्होंने सांसदों को बताया कि म्यांमा के आप्रवासियों की एलईपी दर एशियाई अमेरिकियों में सबसे अधिक 79 प्रतिशत है और यह उल्लेखनीय है कि कम एलईपी दरों वाले एशियाई अमेरिकी आप्रवासी समूहों में भी, लगभग एक तिहाई आबादी को अंग्रेजी में संवाद करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।”

यांग ने कहा कि अंग्रेजी में सीमित दक्षता वाले एशियाई अमेरिकियों को बाहर रखने वाले भ्रामक सर्वेक्षणों सहित लोकप्रिय भ्रांतियों के बावजूद, एशियाई अमेरिकियों को महामारी के दौरान जबरदस्त वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा, “एशियाई-अमेरिकी समुदाय पर विनाशकारी स्वास्थ्य एवं वित्तीय प्रभाव, एशियाई लोगों के खिलाफ घृणा का परिणाम है। हमने एशियाई अमेरिकियों के प्रति नस्लवादी उत्पीड़न और हिंसा देखी है, जिन्हें महामारी के सामने के बाद से कोविड-19 के लिए गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो