लाइव न्यूज़ :

शिया आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने दी धमकी, कहा- ईरान पर अमेरिका ने किया हमला तो नहीं बचेगा इजराइल

By भाषा | Updated: July 13, 2019 10:10 IST

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के बीच वाक्युद्ध तेज हो गया है। नसरल्ला ने कहा, ‘‘जब अमेरिकी यह समझेंगे कि यह युद्ध इजराइल को समाप्त कर सकता है, तो वे पुनर्विचार करेंगे।’’

Open in App

लेबनान में हिज्बुल्ला के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होता है तो अमेरिकी सहयोगी इजराइल भी इससे अछूता नहीं रहेगा। ईरान समर्थित हिज्बुल्ला के अल मनार टेलीविजन चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार में हसन नसरल्ला ने कहा, ‘‘ईरान इजराइल के खिलाफ पूरी ताकत के साथ बमबारी करने में सक्षम है।’’

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के बीच वाक्युद्ध तेज हो गया है। नसरल्ला ने कहा, ‘‘जब अमेरिकी यह समझेंगे कि यह युद्ध इजराइल को समाप्त कर सकता है, तो वे पुनर्विचार करेंगे।’’

उसने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी ईरान में अमेरिकी युद्ध को रोकने की दिशा में काम करने की है।’’ नसरल्ला ने कहा कि इस संघर्ष को बढ़ाने में न तो सऊदी अरब और न ही संयुक्त अरब अमीरात का कोई हित है। हिज्बुल्ला को अमेरिका एक आतंकवादी संगठन मानता है। 

टॅग्स :इजराइलईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?