लाइव न्यूज़ :

अपहरणकर्ताओं ने यूएई के तट पर छोड़ा जहाज : ब्रिटिश नौसेना समूह

By भाषा | Updated: August 4, 2021 12:12 IST

Open in App

फुजैरा (यूएई), चार अगस्त (एपी) ब्रिटिश नौसेना ने कहा है कि ओमान की खाड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट पर एक जहाज में सवार हुए अपहरणकर्ताओं ने लक्षित जहाज को छोड़ दिया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

घटना बुधवार को हुई। वहीं, ब्रिटिश नौसेना के ‘मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने इससे पहले रात में एक जहाज के ‘संभावित अपहरण’ की आशंका जतायी थी। वैसे, परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।

यह भी तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाज के अपहरण के लिए कौन जिम्मेदार है या किसने जहाज को निशाना बनाया। जहाज प्राधिकरण ‘लॉयड्स लिस्ट’ और समुद्री खुफिया कंपनी ‘ड्रायाड ग्लोबल’ दोनों ने घटना में शामिल जहाज की पनामा का झंडा लगे एस्फाल्ट टैंकर ‘एस्फाल्ट प्रिंसेस’ के रूप में पहचान की है। जहाज के मालिक की पहचान ‘ग्लोरी इंटरनेशनल’ के रूप में हुई।

यह घटना विश्व शक्तियों के साथ तेहरान की परमाणु संधि के भंग होने के चलते ईरान और पश्चिम के देशों के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में मंगलवार को हुई। हाल में अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल ने ईरान पर ओमान तट के निकट एक तेल टैंकर को निशाना बनाकर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया था। ईरान ने इस तरह की गतिविधि में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक