लाइव न्यूज़ :

अपहरणकर्ताओं ने यूएई के तट पर छोड़ा जहाज : ब्रिटिश नौसेना समूह

By भाषा | Updated: August 4, 2021 13:42 IST

Open in App

फुजैरा (यूएई), चार अगस्त (एपी) ब्रिटिश नौसेना ने कहा है कि ओमान की खाड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट पर अपहरणकर्ताओं ने एक जहाज को कब्जे में लेने के बाद उसे छोड़ दिया है। हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

ब्रिटिश नौसेना के ‘मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने इससे पहले रात में एक जहाज के ‘संभावित अपहरण’ की आशंका जतायी थी। हालांकि उसने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। समूह ने जहाज की पहचान नहीं बताई और कहा कि ‘‘जहाज सुरक्षित है।’’

जहाज प्राधिकरण ‘लॉयड्स लिस्ट’ और समुद्री खुफिया कंपनी ‘ड्रायाड ग्लोबल’ दोनों ने घटना में शामिल जहाज की पनामा का झंडा लगे एस्फाल्ट टैंकर ‘एस्फाल्ट प्रिंसेस’ के रूप में पहचान की है। जहाज के मालिक की पहचान ‘ग्लोरी इंटरनेशनल’ के रूप में हुई।

‘मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम’ के अनुसार उपग्रह से ली गई तस्वीरों में एक जहाज को बुधवार को जस्क बंदरगाह की दिशा में ईरान के तट की ओर बढ़ते देखा गया। ब्रिटिश नौसेना के बयान जारी करने के कुछ ही समय बाद इसे रोक दिया गया और ओमान की दिशा में मोड़ दिया गया।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाज के अपहरण के लिए कौन जिम्मेदार है या किसने जहाज को निशाना बनाया। यह घटना विश्व शक्तियों के साथ तेहरान की परमाणु संधि के भंग होने के चलते ईरान और पश्चिम के देशों के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में मंगलवार को हुई। हाल में अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल ने ईरान पर ओमान तट के निकट एक तेल टैंकर को निशाना बनाकर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया था। ईरान ने इस तरह की गतिविधि में शामिल होने के आरोपों से इनकार किया है।

जहाज को कब्जा लेने की घटना पर मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने ने फारस की खाड़ी में हालिया समुद्री हमले को ‘‘बिल्कुल संदेहास्पद’’ बताया। उन्होंने ऐसी किसी गतिविधि में ईरान की संलिप्तता से इनकार किया है।

मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम के अनुसार घटना के वक्त मंगलवार को फुजैरा तट पर छह तेल टैंकरों ने स्वत: पहचान प्रणाली से घोषणा की थी कि वे कमांड खो चुके हैं।

ओमान की खाड़ी फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास है, जिसके माध्यम से विश्व की समूची तेल आपूर्ति का पांचवां हिस्सा आपूर्ति होता है। फुजैरा यूएई के पूर्वी तट पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना