लाइव न्यूज़ :

'कोविड-19 से उबरने के बाद पहले दो हफ्तों में दिल के दौरे का खतरा अधिक'

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:11 IST

Open in App

लंदन, तीन अगस्त कोविड-19 से उबरने के बाद, पहले दो हफ्तों में दिल का दौरा पड़ने और स्ट्रोक का शिकार होने का खतरा तीन गुना तक बढ़ जाता है। यह दावा लांसेट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में किया गया है।

प्रकाशित अनुसंधान पत्र में यह दावा स्वीडन में एक फरवरी से 14 सितंबर 2020 के बीच 86,742 कोविड-19 मरीजों और 3,48,481 सामान्य लोगों में एक्यूट मायोकार्डिनल इन्फार्क्शन या दिल का दौरा पड़ने के खतरे का तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर किया गया है।

अनुसंधान पत्र के सह लेखक और स्वीडन स्थित उमिया विश्वविद्यालय में कार्यरत ओस्वाल्डो फोनसिका रोडरिग्वेज ने कहा, ‘‘हमने पाया कि कोविड-19 से उबरने के बाद, पहले दो हफ्ते में एक्यूट मायोकार्डिनल इन्फार्क्शन और स्ट्रोक का खतरा तीन गुना तक बढ़ जाता है।’’

उन्होंने बताया कि अनुसंधानकर्ताओं द्वारा रुग्णात, उम्र, लिंग और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों पर गौर करने के पर भी मायोकार्डिनल इन्फार्क्शन और स्ट्रोक का खतरा बराबर ही रहा।

अनुसंधान पत्र की अन्य सह लेखिका व उमिया विश्वविद्यालय में कार्यरत इयोनिस कैटसोउलारिस ने कहा, ‘‘ अनुसंधान इंगित करता है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज में हृदय संबंधी जटिलता एक अहम पहलू है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन के नतीजे कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व को इंगित करते हैं, खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को जिनको हृदयघात का खतरा अधिक होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?