लाइव न्यूज़ :

भारत में 19 साल की उम्र तक के लोगों में कोविड-19 की अधिक दर : अध्ययन

By भाषा | Updated: October 8, 2021 12:37 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, आठ अक्टूबर भारत में कोविड-19 के मामलों पर किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया कि 19 वर्ष तक की आयु के लोगों तथा महिलाओं के बीच संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई और कोरोना वायरस के कम संक्रामक स्वरूप (नॉन वेरिएंट ऑफ कंसर्न) की तुलना में डेल्टा स्वरूप ने टीके की खुराक लेने के बाद लोगों को अपनी चपेट में अधिक लिया और इस स्वरूप के कारण मरने वाले लोगों की दर भी अधिक रही।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इस हफ्ते जारी कोविड-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान जानकारी के अनुसार, एक आबादी पर किया गया अध्ययन बीमारी की गंभीरता और मृत्यु दर समेत जनसांख्यिकीय विशेषताओं पर आधारित है। यह अध्ययन नॉन वेरिएंट ऑफ कंसर्न (बी.1) स्वरूप और डेल्टा स्वरूप (बी.1.617.2) से संक्रमित लोगों पर किया गया।

डब्ल्यूएचओ ने ताजा जानकारी में कहा, ‘‘कोविड-19 के 9,500 मरीजों के वायरल आनुवंशिक अनुक्रम का इस्तेमाल करते हुए इस अध्ययन में पाया गया कि युवाओं (0-19 साल के आयु वर्ग) और महिलाओं में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ी और बी.1 स्वरूप के मुकाबले डेल्टा स्वरूप ने टीके की खुराक लेने के बाद लोगों को अपनी चपेट में अधिक लिया और इस स्वरूप के कारण अस्पताल में भर्ती होने तथा मरने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।’’

ताजा जानकारी में कहा गया है कि दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण के साप्ताहिक मामले और मौत की संख्या लगातार कम हो रही है। 27 सितंबर से तीन अक्टूबर के दौरान कोरोना वायरस के 31 लाख से अधिक मामले आए और 54,000 लोगों की मौत हुई।

इस हफ्ते संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते के मुकाबले 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी जबकि मृतकों की संख्या पिछले हफ्ते के बराबर रही। यूरोपीय क्षेत्र के अलावा इस हफ्ते सभी क्षेत्रों में संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गयी।

ताजा जानकारी में कहा गया है कि मरने वाले लोगों की साप्ताहिक संख्या में अमेरिका और यूरोप को छोड़कर सभी क्षेत्रों के लिए 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। संक्रमण के सबसे अधिक नए मामले अमेरिका से सामने आए। इसके बाद ब्रिटेन, तुर्की, रूस और भारत से संक्रमण के अधिक नए मामले आए।

इस हफ्ते केवल भूटान में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गयी। हालांकि संक्रमण के कुल मामले अब भी कम हैं। इसी तरह नेपाल में इस हफ्ते मौत के मामलों में वृद्धि देखी गयी।

वैश्विक रूप से पांच अक्टूबर तक अल्फा स्वरूप के मामले 195 देशों में सामने आए जबकि बीटा स्वरूप के मामले 145 देशों और गामा स्वरूप के मामले 93 देशों में सामने आए। अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मामले 192 देशों में सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा