लाइव न्यूज़ :

हिज्बुल्ला नेता, हमास प्रमुख ने बेरूत में हालिया गाजा युद्ध पर चर्चा की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 19:30 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

बेरूत, 29 जून (एपी) आतंकी समूह हिज्बुल्ला और हमास के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को बेरूत में बैठक की और इस दौरान उन्होंने पिछले महीने इजराइल के गाजा पट्टी में 11 दिनों तक जारी जंग पर चर्चा की।

फलस्तीनी हमास का नेता इस्माइल हनिये रविवार को लेबनान पहुंचा और राष्ट्रपति मिशेल ओउन तथा संसद के अध्यक्ष नबी बेर्री समेत शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

हनिये और हिज्बुल्ला नेता सैय्यद हसन नसरुल्ला ने मंगलवार को चर्चा की कि वे नवीनतम दौर की हिंसा के अनुभव के बाद कैसे आगे बढ़ सकते हैं। पिछले महीने हुई लड़ाई में गाजा पट्टी इलाके में भारी तबाही हुई थी और इसमें कम से कम 254 लोगों की जान गई थी।

नसरुल्ला और हनिये के बीच हुई इस बैठक के बाद कोई टिप्पणी जारी नहीं की गई। यह सितंबर के बाद से दोनों के बीच हुई पहली मुलाकात थी।

लड़ाई के दौरान हमास और अन्य चरमपंथी समूहों ने इजराइल पर करीब 4000 रॉकेट दागे थे जिनमें दर्जनों सुदूर उत्तर में स्थित तेलअवीव को निशाना बनाकर दागे गए थे। वहीं इजराइल के हवाई हमले और बमबारी से गाजा क्षेत्र में व्यापक तबाही हुई थी। 2006 में हिज्बुल्ला और इजराइल के बीच करीब 34 दिन तक जंग हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?