लाइव न्यूज़ :

कोविड टीका लगवाने में झिझक : लोगों को तैयार करने के लिए उन्हें व्यक्तिगत लाभ से रूबरू कराएं

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:47 IST

Open in App

(डेनियल फ्रीमैन, यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड)

ऑक्सफोर्ड, 16 मई (द कन्वर्सेशन) ब्रिटेन के करीब 10 प्रतिशत वयस्कों ने कहा है कि वे कभी भी कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाएंगे या जब तक संभव होगा, इससे बचेंगे।

वैज्ञानिकों ने इस समूह को “टीका लगवाने से हिचकिचाने वाला समूह” कहा है।

उन्होंने कहा है कि जो लोग टीका लगवाने में हिचकिचा रहे हैं, उन्होंने कोविड-19 का टीका लगवाना है या नहीं, इस बारे में लंबे वक्त तक एवं बहुत अधिक सोचा है।

इन विचारों को कैसे बदला जा सकता है, इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि आदर्श तौर पर तो लोगों के साथ बैठकर, उन्हें सुनकर और फिर चर्चा कर ऐसा किया जाना चाहिए। वास्तव में जनस्वास्थ्य अभियानकर्ताओं के पास केवल सामूहिक संदेश उपलब्ध हैं, टीवी पर और सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर तथा होर्डिंग के माध्यम से जानकारियों को प्रचारित करना। ये व्यक्तिगत विश्वास की गहरी जड़ों को तोड़ने में कई बार उतने प्रभावी साबित नहीं होते हैं।

कुछ वर्षों में, ऑक्सफोर्ड कोरोना वायरस एक्सप्लेनेशन्स, एटीट्यूड्स एंड नैरेटिव्स सर्वेज (ओशियन्स) की टीम ने इस दिशा में जवाब ढूंढने का प्रयास किया है। इस टीम ने टीका के खिलाफ या निर्णय नहीं लेने वाले लोगों के विचार जानकर उनकी हिचकिचाहट की मनोवैज्ञानिक व्याख्या करने का प्रयास किया है।

टीम ने पाया कि यह हिचकिचाहट कई मान्यताओं से जुड़ी हुई है जिसमें सबसे बड़ा कारण टीकाकरण के सामूहिक लाभ को लेकर संशय है। हिचकिचाने वाला व्यक्ति यह मान नहीं पाता कि टीका लगाने से सब पूरी तरह ठीक होगा। वह यह भी मानता है कि कोविड-19 से उसकी सेहत को बहुत ज्यादा खतरा नहीं है। और यह भी चिंता होती है कि टीका अप्रभावी होगा या नुकसानदेह होगा। कोविड-19 टीकों का तेजी से बनना इन चिंताओं को और बढ़ा देता है।

टीम ने पाया कि इन विचारों के पीछे अक्सर अविश्वास छिपा होता है।

इसके लिए वैज्ञानिकों ने नकारात्मक विचारों को बदलने के लिए सामूहिक के बजाय निजी संदेश तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। लोगों को बताया जाए कि टीका लगवाने से वायरस फैलने की संभावना कम होती है और अत्यधिक बीमार होने का खतरा भी कम होता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक लाभ की बजाय व्यक्तिगत लाभ से परिचित कराया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं