ब्रिटेन की महारानी के पति प्रिंस फिलिप अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: February 17, 2021 20:15 IST2021-02-17T20:15:18+5:302021-02-17T20:15:18+5:30

Her Majesty's husband Prince Philip hospitalized | ब्रिटेन की महारानी के पति प्रिंस फिलिप अस्पताल में भर्ती

ब्रिटेन की महारानी के पति प्रिंस फिलिप अस्पताल में भर्ती

लंदन, 17 फरवरी (एपी) ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति 99 वर्षीय प्रिंस फिलिप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

बकिंघम पैलेस ने बुधवार को बताया कि प्रिंस फिलिप को मंगलवार शाम को निजी ‘किंग एडवर्ड VII अस्पताल’ में भर्ती कराया गया।

उसने बताया कि फिलिप के चिकित्सक की सलाह पर उन्हें ‘‘एहतियातन’’ भर्ती किया गया और उनके कुछ दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने की संभावना है, ताकि उनके ‘‘स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके और वह आराम कर’’ सकें।

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे और वह सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही नजर आते हैं।

इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Her Majesty's husband Prince Philip hospitalized

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे