लाइव न्यूज़ :

भारत के विकास में मदद करना अमेरिका के हित में है: अमेरिकी थिंक टैंक

By भाषा | Updated: February 19, 2021 00:40 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 फरवरी अमेरिका के शीर्ष थिंक टैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीनी अधिनायकवाद के प्रभाव को शीघ्र रोकना चाहिए और इसका एक अपेक्षाकृत कम लागत वाला तरीका यह है कि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन का बड़ा प्रतिद्वंद्वी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

वाशिंगटन डीसी स्थित थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट ने अपनी ताजा रिपोर्ट ‘ बाइडन प्रशासन के लिए अमेरिका और भारत का व्यापार एजेंडा’ में कहा कि भारत को अमेरिकी कॉरपोरेशन के साथ बेहतर संबंध बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए क्योंकि अमेरिकी निवेश में बढ़ोतरी और व्यापार संबंधों में और सुधार होने से चीन के उदय से निपटने में अमेरिका-भारत सहयोग की संभावनाएं बढ़ेंगी।

हुसैन हक्कानी और अपर्णा पांडे द्वारा लिखित रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के उदय में सहायता करना अमेरिका के हित में है।

इसमें कहा गया है, ‘‘अमेरिका को चीनी अधिनायकवाद के प्रभाव को शीघ्र एवं अकसर रोकना चाहिए और इसका एक अपेक्षाकृत कम लागत वाला तरीका यह है कि भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन का बड़ा प्रतिद्वंद्वी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।’’

रिपोर्ट में भारत से संरक्षणवाद की नीति को त्यागने की अपील की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला