लाइव न्यूज़ :

कॉर्पोरेट क्षेत्र, भारत-अमेरिका संबंधों की क्षमता को पहचानने में सहायता करे: राजदूत संधू

By भाषा | Updated: March 23, 2021 10:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 मार्च अमेरिका में भारत के राजदूत ने कॉर्पोरेट क्षेत्र से आग्रह किया है कि वह भारत-अमेरिका संबंधों की क्षमता को पहचानने में सहायता करें। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन में भी इस संबंध को यहां के दोनों प्रमुख दलों का समर्थन हासिल है।

राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि इससे कंपनियों की विश्वसनीयता बढ़ेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा।

अमेरिका-भारत रणनीतिक और साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के निदेशकों की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए संधू ने कहा, “आज मैं आपको यह संदेश देना चाहता हूं कि कृपया हमें इस संबंध की पूरी क्षमता पहचानने में सहायता करें।”

उन्होंने कहा, “आपके प्रयास से आपकी कंपनियों की विश्वसनीयता बढ़ेगी, शेयरधारकों को पैसा मिलेगा, आपके ग्राहकों को फायदा होगा, लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़े स्तर पर दोनों राष्ट्रों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। भारत और अमेरिका के संबंध तभी मजबूत हो सकते हैं जब आप मजबूत हों और आप हमें मजबूत करें।”

बैठक में डेलॉइट के सीईओ पुनीत रंजन, यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स, कोहेन समूह के सीईओ विलियम कोहेन, फेडएक्स के प्रमुख राजेश सुब्रमण्यम और अन्य लोग मौजूद थे।

संधू के मुताबिक अमेरिका के नए प्रशासन में दोनों देशों के संबंधों को द्विदलीय समर्थन (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) प्राप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक चुनाव से पहले ही तत्कालीन राष्ट्रपति उम्मीदवार बाइडन ने भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व पर बात की थी। उन्होंने (बाइडन ने) चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर इस प्रतिबद्धता को दोहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी