लाइव न्यूज़ :

मिस्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात की मौत: शांतिरक्षक बल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:33 IST

Open in App

यरुशलम, 13 नवंबर (एपी) इजरायल और मिस्र के बीच शांति समझौते की निगरानी करने वाले अंतरराष्ट्रीय बल ने बृहस्पतिवार को बताया कि मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में नियमित मिशन के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जिसमें सवार पांच अमेरिकियों समेत सात शांतिरक्षकों की मौत हो गई।

बहुराष्ट्रीय बल व पर्यवेक्षकों (एमएफओ) ने बताया कि इस दुर्घटना में फ्रांस और चेक गणराज्य का भी एक-एक शांतिरक्षक मारा गया हालांकि मृतकों के नाम अभी जारी नहीं किे हैं। वहीं, दुर्घटना में घायल शांतिरक्षक अमेरिका के नागरिक हैं।

एमएफओ ने बताया कि हेलीकॉप्टर एक नियमित मिशन के दौरान शर्म-अल-शेख के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह लाल सागर में मशहूर रिसॉर्ट शहर है। दुर्घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। हालांकि अभी एमएफओ ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा है या सागर में।

नाम न जाहिर करने की शर्त पर मिस्र के एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर मिस्र की क्षेत्रीय सीमा के बाहर लाल सागर के जल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस्लामिक आतंकवादियों से जुड़े समूह और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ा एक क्षेत्रीय संबद्ध समूह सिनाई में सक्रिय है लेकिन एमएफओ का कहना है कि हमले का कोई संकेत नहीं है।

एमएफओ ने बताया कि फिलहाल इस हेलीकॉप्टर के गिरने को लेकर दुर्घटना के अलावा और कोई वजह नजर नहीं आती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला