लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया के राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर हमला, सभी सुरक्षित

By भाषा | Updated: June 26, 2021 10:54 IST

Open in App

बुकारामांगा (कोलंबिया), 26 जून (एपी) कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने शुक्रवार को बताया कि वेनेजुएला की सीमा से लगे दक्षिणी कैटाटुम्बो में उन्हें और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की गई। यह किसी राष्ट्रपति के विमान पर सीधे हमला किए जाने की दुर्लभ घटना है।

डुके ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में डुके के अलावा देश के रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो, गृह मंत्री डेनियल पलासियोस और नॉर्ट डी सैंटेंडर राज्य के गवर्नर सिल्वानो सेरानो सवार थे। वे ‘वैधता के साथ शांति- सतत कैटाटुम्बो अध्याय‘’ शीर्षक वाले समारोह में शामिल हुए थे।

राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं देश को सूचित करना चाहता हूं कि कैटाटुम्बो के सार्डिनटा में एक प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद कुकुटा शहर के पास राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया।’’

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में लगे उपकरणों एवं उसकी क्षमताओं ने बड़ी दुर्घटना होने से रोक ली। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो में कोलंबियाई वायुसेना के हेलीकॉप्टर में गोलियां लगने के कारण कई छेद नजर आ रहे हैं।

डुके ने यह नहीं बताया कि हमला किस समय किया गया था या हमला किसने किया, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इलाके में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि ये ‘‘कायराना’’ हमले उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने से रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा, ‘‘संदेश यह है कि कोलंबिया अपराध के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़ा है और हमारे संस्थान किसी भी खतरे से ऊपर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी