लाइव न्यूज़ :

अरिजोना में उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर और विमान के बीच टक्कर, दो की मौत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 10:37 IST

Open in App

चैंडलर (अमेरिका), दो अक्टूबर (एपी) अरिजोना में फिनिक्स हवाई अड्डे के पास उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर और एक छोटे विमान के बीच टक्कर के बाद हेलीकॉप्टर एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद विमान सुरक्षित तरीके से नीचे उतर गया और उसमें सवार उड़ान प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस सार्जेंट जेसन मैकलिमंस ने बताया कि शुक्रवार को चैंडलर शहर में यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि जमीन पर कोई भी घायल नहीं हुआ लेकिन हवाई अड्डा कई घंटे तक बंद रहा। चैंडलर के दमकल विभाग को सुबह आठ बजे हवाई अड्डे के पास हादसे की सूचना मिली। दमकल अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई लेकिन जल्द ही इस पर काबू पा लिया गया।

दमकलकर्मियों ने मलबे से दो शव निकाले। मरिकोपा काउंटी का चिकित्सकीय जांच कार्यालय दोनों शवों की शिनाख्त करेगा। चैंडलर पुलिस के मैकलिमंस के मुताबिक हेलीकॉप्टर का संचालन क्वांटम हेलीकॉप्टर और विमान का संचालन ‘फ्लाइट ऑपरेशंस एकेडमी’ कर रही थी। दोनों उड़ान प्रशिक्षण स्कूल हैं।

फ्लाइट ऑपरेशंस एकेडमी के मालिक रिचर्ड बेनगोआ ने बताया कि चार सीटों वाले विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण उड़ान के लिए होता है। घटना के वक्त विमान में केवल दो लोग सवार थे। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे के कारणों की जांच करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल