लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारी हिमपात, बारिश और भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों समेत 75 की मौत, 40 लोग घायल

By भाषा | Updated: January 14, 2020 17:28 IST

राहत, आपदा और सिविल रक्षा मंत्री सैयद शाहिद मोहिद्दीन कादरी ने बताया कि ऊंचे इलाकों में भारी हिमपात और बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।हिमस्खलनों, भूस्खलनों और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं में सोमवार को कम से कम 21 लोगों की जान चली गई

पाकिस्तान में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के कारण हुए हिमस्खलन तथा भूस्खलन की घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 75 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।

मंगलवार को खबरों में यह जानकारी दी गई। कड़ाके की ठंड और खराब मौसम ने देश भर में लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन ठप हो गया है और देशभर में करीब 75 लोगों की मौत हो गई है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन की घटनाओं से कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। इसमें बताया गया कि बलूचिस्तान में बारिश और बर्फबारी की घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, खराब मौसम के कारण देश में 41 लोग घायल हो गए जबकि 35 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भीषण बर्फीले तूफान से सोमवार को खराब मौसम में महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों यात्री फंस गए।

सोमवार को मीडिया में आई खबरों में बताया गया था कि पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान के कई हिस्सों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

राहत, आपदा और सिविल रक्षा मंत्री सैयद शाहिद मोहिद्दीन कादरी ने बताया कि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। खबर में बताया गया है कि मूसलाधार बारिश से सियालकोट, गुजरात और पंजाब के कुछ अन्य शहरों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?