पाकिस्तान में भारी हिमपात, बारिश और भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों समेत 75 की मौत, 40 लोग घायल

By भाषा | Updated: January 14, 2020 17:28 IST2020-01-14T15:27:24+5:302020-01-14T17:28:27+5:30

राहत, आपदा और सिविल रक्षा मंत्री सैयद शाहिद मोहिद्दीन कादरी ने बताया कि ऊंचे इलाकों में भारी हिमपात और बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

Heavy snowfall in Pakistan, 35 people die due to rain | पाकिस्तान में भारी हिमपात, बारिश और भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों समेत 75 की मौत, 40 लोग घायल

पाकिस्तान में भारी हिमपात, बारिश और भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों समेत 75 की मौत, 40 लोग घायल

Highlightsसड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।हिमस्खलनों, भूस्खलनों और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं में सोमवार को कम से कम 21 लोगों की जान चली गई

पाकिस्तान में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के कारण हुए हिमस्खलन तथा भूस्खलन की घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 75 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए।

मंगलवार को खबरों में यह जानकारी दी गई। कड़ाके की ठंड और खराब मौसम ने देश भर में लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन ठप हो गया है और देशभर में करीब 75 लोगों की मौत हो गई है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन की घटनाओं से कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। इसमें बताया गया कि बलूचिस्तान में बारिश और बर्फबारी की घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, खराब मौसम के कारण देश में 41 लोग घायल हो गए जबकि 35 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भीषण बर्फीले तूफान से सोमवार को खराब मौसम में महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों यात्री फंस गए।

सोमवार को मीडिया में आई खबरों में बताया गया था कि पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान के कई हिस्सों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

राहत, आपदा और सिविल रक्षा मंत्री सैयद शाहिद मोहिद्दीन कादरी ने बताया कि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। खबर में बताया गया है कि मूसलाधार बारिश से सियालकोट, गुजरात और पंजाब के कुछ अन्य शहरों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।

Web Title: Heavy snowfall in Pakistan, 35 people die due to rain

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे