लाइव न्यूज़ :

‘हाउडी मोदी’ से पहले ह्यूस्टन में भारी बारिश ने मचाई तबाही, घोषित करना पड़ा आपातकाल

By भाषा | Updated: September 20, 2019 09:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 50,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे, लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही ह्यूस्टन में एक उष्णकटिबंधीय तूफान ने भारी तबाही मचाई है।

Open in App
ठळक मुद्देटेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने दक्षिण पूर्वी टेक्सास की 13 काउंटी में आपातकाल की घोषणा कर दी है। हाउडी मोदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 50,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे

अमेरिका में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 50,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे, लेकिन इस कार्यक्रम से पहले ही ह्यूस्टन में एक उष्णकटिबंधीय तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसके कारण टेक्सास के कई हिस्सों में गवर्नर को आपातकाल घोषित करना पड़ा है।

‘ट्रॉपिकल डिप्रेशन इमेल्डा’ बृहस्पतिवार को टेक्सास पहुंचा जिसके कारण यहां भारी बारिश हुई, बिजली आपूर्ति ठप हो गई और टेक्सास में लोगों को घरों के भीतर रहने की हिदायत दी गई। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने दक्षिण पूर्वी टेक्सास की 13 काउंटी में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

एबॉट ने कहा, ‘‘यह बहुत तेजी से हुआ। यह दर्शाता है कि जलवायु परिवर्तन वास्तविक है। हमें केवल तूफान को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। हमें हर प्रकार की मौसम प्रणाली को लेकर चिंतित होना चाहिए जो कभी भी बड़े तूफान में बदल सकती है और भारी बारिश कर सकती है।’’

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि जिन इलाकों में सर्वाधिक बारिश हुई है, वहां अब इसमें कमी आ रही है लेकिन फोर्ट बेंड, हैरिस और गालवेस्टन काउंटी के कुछ इलाकों में हर घंटे दो से तीन इंच की अतिरिक्त बारिश हो रही है। इसके बावजूद ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के आयोजकों का हौसला अब भी बुलंद है और उन्हें भरोसा है कि एनआरजी स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘हाउडी मोदी’ में आने वाले सभी लोगों के लिए यह कार्यक्रम ऐसा अनुभव होगा जिसे वे जीवन भर अपनी यादों में संजोकर रखेंगे।

आयोजन में मदद करने वाले एक स्वयंसेवक अचलेश अमर ने ‘पीटीआई’ को बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 1500 से अधिक स्वयंसेवी दिन-रात काम कर रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘रविवार को शानदार कार्यक्रम होगा।’’ आयोजकों ने कहा, ‘‘यह एक परिवार के जश्न की तरह होगा। हम यह कहना चाहते हैं, ‘यहां हमारे समुदाय को देखो’। हम सफल हैं। हम मजबूत हैं। हमने ह्यूस्टन के लिए अच्छा काम किया है।’’

‘इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉर्म्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन’ के अध्यक्ष स्वप्न धैर्यवान ने कहा कि उन्होंने देखा है कि ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर की नवंबर 2018 की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में कितनी मजबूती आई थी। उन्होंने भरोसा जताया कि मोदी की ह्यूस्टन की यात्रा और ट्रम्प एवं शीर्ष सीईओ से उनकी मुलाकातों से ‘‘ह्यूस्टन के तीन अहम क्षेत्रों तेल एवं गैस, स्वास्थ्य सेवा एवं नवोन्मेष में कारोबार के अवसरों को बढ़ाने के नए अवसर पैदा होंगे।’’

टॅग्स :अमेरिकानरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल