लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारी बारिश, अब तक 176 की मौत, अफगानिस्तान में बाढ़ से 190 मरे

By भाषा | Updated: September 1, 2020 21:56 IST

सिंध में 72, खैबर पख्तूनख्वा में 48, बलूचिस्तान में 19, पंजाब में 16, गिलगित बाल्तिस्तान क्षेत्र में 11 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीएमए ने खबर दी है कि वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण 1307 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये जबकि 853 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में 13 और लोगों की जान चले जाने से 15 जून से मानसून के इस मौसम में अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है एवं 101 लोग घायल हो चुके हैं।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने देशभर में वर्षा होने रिपोर्ट दी है जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।लगातार वर्षा होने के चलते 13 और लोगों की मौत हो गयी जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ गया एवं बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी।

इस्लामाबाद/काबुलः पाकिस्तान में मंगलवार को लगातार वर्षा होने के चलते 13 और लोगों की मौत हो गयी जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ गया एवं बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने देशभर में वर्षा होने रिपोर्ट दी है जबकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। एनडीएमए के आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13 और लोगों की जान चले जाने से 15 जून से मानसून के इस मौसम में अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है एवं 101 लोग घायल हो चुके हैं।

प्राधिकरण के मुताबिक अबतक सिंध में 72, खैबर पख्तूनख्वा में 48, बलूचिस्तान में 19, पंजाब में 16, गिलगित बाल्तिस्तान क्षेत्र में 11 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीएमए ने खबर दी है कि वर्षा, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण 1307 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये जबकि 853 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बचाव एवं राहत कार्य चल रहे हैं और सेना के जवान नागरिक प्रशासन को इस काम में सहयोग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा होने से नदियां उफान पर आ गयी हैं और बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। मौसम विभाग ने और वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। 

अफगानिस्तान में बाढ़ से अब तक 190 लोगों की मौत

उत्तरी और पूर्वी अफगानिस्तान में पिछले हफ्ते आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 190 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री गुलाम बहाउद्दीन जिलानी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 170 से अधिक लोग घायल हैं जबकि कम से कम 12 लोग लापता हैं।

पिछले बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या 150 थी। और शव मिलने के बाद यह संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। उत्तरी परवान प्रांत का चरीकार शहर बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां पिछले मंगलवार को बाढ़ आनी शुरू हुई थी। परवान प्रांत के गवर्नर के उप प्रवक्ता रहमतुल्ला हैदरी के अनुसार प्रांत में 121 लोगों की मौत हो चुकी है और 136 लोग घायल हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानअफगानिस्तानबाढ़इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल