लाइव न्यूज़ :

तुर्की में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन, पांच की मौत तीन लापता

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:34 IST

Open in App

अंकारा, 15 जुलाई (एपी) तुर्की के उत्तर पूर्वी तटीय भाग में भारी बारिश होने के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चाय बागान वाले रिजे प्रांत में बुधवार को भारी बारिश हुई जिससे कारें तक बह गईं और कई घर ढह गए। क्षेत्र के वीडियो और चित्रों में मलबे से चाय बागानों को नुकसान होते भी देखा जा सकता है। सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू की खबर के अनुसार, रिजे के मुरदिये जिले में तीन मंजिला घर के मलबे में 75 साल की एक महिला को मृत पाया गया।

बचावकर्मियों ने लकड़ी के एक मकान के आंशिक रूप से क्षत्रिग्रस्त होने से मारे गए तीन लोगों के शव भी निकाले। निजी समाचार एजेंसी डीएचए के अनुसार खोजी कुत्तों और गोताखोरों को भी तलाशी एवं बचाव कार्य में शामिल किया गया है। काला सागर के पास स्थित तुर्की के इस क्षेत्र में अकसर तूफानी बारिश होती रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल