लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पश्चिम जापान में भारी बारिश, भूस्खलन

By भाषा | Updated: August 14, 2021 13:45 IST

Open in App

तोक्यो, 14 अगस्त (एपी) जापान के दक्षिण पश्चिम इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति लगातार बनी हुई जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और परिवहन भी बाधित हुआ है। भारी बारिश के कारण एक दिन पहले हुई भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए।

दक्षिणी शहर कुरुमे में नदियां उफान पर हैं और बचावकर्मियों ने निवासियों को रबर बोट के माध्यम से सुरक्षित स्थान पहुंचाया। इलाके में गाद के साथ पानी भरा है।

इस सप्ताह जापान के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश हुई और जापान के मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने हिरोशिमा सहित क्युशु क्षेत्र से लेकर जापान के अन्य हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है और कहा है कि वर्षा का दबाव क्षेत्र धीरे धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है जिससे मध्य जापान में क्योतो और नगावो में बारिश हो सकती है। शुक्रवार रात को हीरोशिमा में भूस्खलन में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार बाढ़ में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात