लाइव न्यूज़ :

उ.कोरिया में भारी बारिश, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:10 IST

Open in App

सियोल, छह अगस्त (एपी) उत्तर कोरिया के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण 1,170 मकानों के क्षतिग्रस्त हो जाने या उनमें बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण करीब 5,000 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी ने अपनी खबर में यह जानकारी दी।

टेलीविजन पर बृहस्पतिवार को प्रसारित खबर में दिखाया गया कि इस सप्ताह दक्षिण हामग्योंग प्रांत में भारी वर्षा हुई जिससे सैकड़ों हेक्टेयर खेती की जमीन जलमग्न हो गई और कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए। टेलीविजन फुटेज में मकान पानी में डूबे दिखाई दिये और उफनती नदियां तथा पुलों पर कीचड़ युक्त पानी देखा गया।

हालांकि खबर में किसी के हताहत होने का उल्लेख नहीं किया गया है। प्रसारक ने बताया कि अगले कुछ दिनों में उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय इलाकों में भारी वर्षा जारी रहेगी। उत्तर कोरिया में गर्मियों के मौसम में बारिश और देश में जल निकासी की खराब व्यवस्था, वनों की कटाई और जीर्णशीर्ण बुनियादी ढांचे के कारण कृषि और अन्य क्षेत्रों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उत्तर कोरिया में खाद्यान्न संकट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच खराब मौसम की मार पड़ी है, हालांकि देश से बाहर के निगरानी समूहों ने बड़े पैमाने पर भुखमरी या सामाजिक अशांति के कोई संकेत नहीं बताए हैं।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने जून में कहा था कि उनके देश में खाद्यान्न की स्थिति ‘‘चिंताजनक’’ होती जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके देश को कोविड-19 महामारी, अमेरिकी नेतृत्व वाले प्रतिबंधों और पिछले साल बड़े पैमाने पर आई आंधी और बाढ़ के कारण ‘‘सबसे बुरे’’ संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना