लाइव न्यूज़ :

नेपाल में भारी बारिश, मृतकों की संख्या 88 हुई

By भाषा | Updated: October 21, 2021 14:24 IST

Open in App

काठमांडू, 21 अक्टूबर नेपाल में भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से देश के विभिन हिस्सों में 11 और लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्रभाग के अनुसार, अब तक 30 लोग लापता हैं। नेपाल के जिले पांचथर में सबसे ज्यादा 27 लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा इलाम और दोटी में 13-13 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़, भूस्खलन और जलप्लावन से देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक कम से कम 88 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार सुबह 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। नेपाल के 20 जिले प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं। बझाड़ जिले में 21 लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार से मौसम की स्थिति में सुधार हुआ है। इस बीच गृह मंत्री बालकृष्ण खंड ने नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय अन्वेषण विभाग और नेपाली सेना को हुमला जिले में फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का निर्देश दिया है।

काठमांडू से 700 किलोमीटर पश्चिम में स्थित नखला और हुमला जिले में 12 लोग फंसे हैं जिनमें चार स्लोविनिया के नागरिक और तीन गाइड शामिल हैं। लिमि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़क अवरुद्ध होने से वे लोग फंस गए हैं। हुमला के मुख्य जिला अधिकारी गणेश आचार्य ने कहा कि वे लोग लिमि में पर्वतारोहण करने के बाद सिमिकोट वापस आ रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार से भारी हिमपात हो रहा है और बुधवार से मौसम खराब होने के चलते बचाव कार्य नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए स्थानीय प्रशासन ने गृह मंत्रालय से हेलीकॉप्टर मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला