म्यांमार में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 56 लोगों की मौत, 7 हजार से अधिक लोग बेघर

By भाषा | Updated: August 12, 2019 15:08 IST2019-08-12T15:08:40+5:302019-08-12T15:08:40+5:30

Heavy devastation due to floods and landslides in Myanmar, 56 deaths | म्यांमार में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 56 लोगों की मौत, 7 हजार से अधिक लोग बेघर

म्यांमार में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 56 लोगों की मौत, 7 हजार से अधिक लोग बेघर

 म्यामां के दक्षिणपूर्वी पॉंग शहर में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 56 हो गई। पॉंग के सांसद जॉ जॉ हटू ने सप्ताहांत में घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह तीन शव बरामद हुए, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 56 हो गई।

मॉन राज्य के शीर्ष अधिकारी आये जेन ने भी घटनास्थल का दौरा किया और उन ग्रामीणों से मुलाकात की जिन्हें राहत शिविर में रखा गया है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह मॉन में बाढ़ के कारण 7000 से अधिक लोग बेघर हुए हैं ।

शुक्रवार को हुए इस भीषण भूस्खलन में दर्जन भर से ज्यादा मकान मलबे में दब गए थे। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पूरे म्यामां में बीते सप्ताह करीब 12,000 लोग विस्थापित हुए हैं जिससे सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए केंद्रों में रहने वालों की संख्या 38,000 से अधिक हो गई है।

Web Title: Heavy devastation due to floods and landslides in Myanmar, 56 deaths

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे