लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो को थप्पड मारने वाले के खिलाफ सुनवाई आज

By भाषा | Updated: June 10, 2021 15:57 IST

Open in App

वालेंसी (फ्रांस) 10 जून (एपी) फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को थप्पड़ जड़ने के आरोपी 28 वर्षीय युवक के खिलाफ बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई होगी। सरकारी अधिकारी पर हमला करने का दोषी साबित होने पर उसे कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है।

दक्षिण पूर्व फ्रांस की यात्रा के दौरान मंगलवार को जब मैक्रों लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे तभी डेमियेन तारेल ने उन्हें थप्पड़ मारा। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था।

तारेल ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने बिना सोचे समझे इस घटना को अंजाम दिया। अभियोजन कार्यालय ने बताया कि उसके खिलाफ बृहस्पतिवार को रोन वैली स्थित वालेंसी की अदालत में सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि सरकारी अधिकारी के प्रति हिंसा करने का दोषी पाए जाने पर फ्रांस में तीन साल तक कैद और 45 हजार यूरो (करीब 39.50 लाख रुपये) जुर्माने का प्रावधान है।

थप्पड़ मारने की घटना के बाद हुए हंगामे के आरोप में गिरफ्तार एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ वर्ष 2022 में गैर कानूनी तरीके से हथियार रखने के मामले में सुनवाई होगी। इस व्यक्ति की पहचान अभियोजक ने आर्थर सी के तौर पर की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो