लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधान न्यायाधीश के बीमार होने से प्रतिनिधि सभा को भंग किये जाने के मामले में सुनवाई टली

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:31 IST

Open in App

काठमांडू, सात जून नेपाल में प्रतिनिधि सभा को भंग किये जाने के खिलाफ महत्वपूर्ण सुनवाई प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के बीमार हो जाने के कारण बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। खबरों में सोमवार को यह जानकारी दी गई है।

‘द हिमालयन टाइम्स’ की खबर के अनुसार, उच्चतम न्यायालय प्रशासन को सोमवार को न्यायमूर्ति राणा की बीमारी के बारे में बताया गया, जिसके बाद पीठ के अन्य न्यायाधीशों को मामले को स्थगित करने के बारे में सूचित किया गया।

‘माई रिपब्लिका डॉट कॉम’ ने अदालत के एक अधिकारी के हवाले से बताया, ‘‘बुधवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।’’

नेपाल में प्रतिनिधि सभा को भंग किए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए रविवार को देश की शीर्ष अदालत की एक संविधान पीठ का गठन किया गया था।

पीठ का गठन न्यायमूर्ति राणा ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वरिष्ठता क्रम और विशेषज्ञता के आधार पर किया।

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने अल्पमत सरकार की अगुवाई कर रहे प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सलाह पर 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा को पांच महीनों में दूसरी बार 22 मई को भंग कर दिया था और 12 तथा 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब