लाइव न्यूज़ :

चीन में कनाडा के नागरिक के खिलाफ दर्ज जासूसी के मामले की सुनवाई पूरी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 14:31 IST

Open in App

देनदोंग (चीन), 19 मार्च (एपी) चीन ने कनाडा के उन दो नागरिकों में से एक के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई शुक्रवार को पूरी कर ली, जिन्हें दो साल पहले कनाडा में चीन की दूरसंचार कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी के बदले में गिरफ्तार किया गया था।

कनाडा ने कहा है कि उसके राजनियक अधिकारियों को चीन सरकार की गोपनीय जानकारी चुराने के आरोपी माइकल स्पावोर के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।

चीन में स्थित कनाडा के उच्चायोग के मिशन उप प्रमुख जिम निकेल ने कहा कि स्पावोर के वकील ने उन्हें बताया है कि शुक्रवार दोपहर मामले की सुनवाई पुरी हो गई है। अभी कोई फैसला नहीं आया है। निकेल ने स्पावोर की निजता की रक्षा क नियमों का हवाला देते हुए इसके अलावा और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

देनदोंग की एक अदालत ने वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि उसने जासूसी और अवैध तरीके से सरकारी गोपनीय जानकारी विदेश भेजने के मामले में स्पावोर के खिलाफ बंद कमरे में सुनवाई की है।

अदालत ने कहा कि स्पावोर और उनके बचाव पक्ष के वकील सुनवाई के समय अदालत में मौजूद रहे। अदालत ''कानून के हिसाब से तय तिथि'' पर इस मामले में फैसला सुनाएगी।

गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में चीन की ख्वावे दूरसंचार कंपनी की अधिकारी मेंग वांगझू को अमेरिका के अनुरोध पर कनाडा के वेंकुवर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके कुछ दिन बाद चीन ने कनाडा के दो नागरिकों स्पावोर और माइकल कोवरिग को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। कोवरिग के खिलाफ सोमवार के एक अदालत में सुनवाई होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब